Dehradun NewsHighlight

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का विरोध, राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर रोक लगाने की मांग की।

कांग्रेस ने की राज्यपाल से मुलाकात

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य में हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से इजाफा हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने मांग की कि राज्य सरकार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विशेष संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का आक्रोश

गौरतलब है कि NCW के आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में महिलाओं के खिलाफ 28,811 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। बीते सोमवार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून में “न्याय मार्च” निकाला था।

ये भी पढ़ें : महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला ‘न्याय मार्च’, पुलिस से हुई झड़प

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें