Big NewsPolitics

कांग्रेस को फिर लग सकता है बड़ा झटका, इस नेता ने बनाया पार्टी छोड़ने का मन, चर्चाओं के बाजार गर्म

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। टिकट ऐलान से पहले कांग्रेस का एक बड़ा नेता इस्तीफा दे सकता है। जिस से चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बनाया पार्टी छोड़ने का मन

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में इस्तीफे की होड़ लगी हुई है। कई नेता पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया जल्द ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है।

जल्द इस्तीफा दे सकते हैं दीपक बल्यूटिया

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दीपक बल्यूटिया जल्द ही अपना इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से नाराज हैं और इसी कारण वो पार्टी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी नाराजगी को पार्टी के सामने भी रख चुके हैं।

एनडी तिवारी के भतीजे हैं दीपक

दीपक बल्यूटिया एनडी तिवारी के भतीजे हैं। साल 1993 में नैनीताल से जिला युवा कांग्रेस के सचिव के रूप में उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। 1999 में नैनीताल से जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर उन्हें पदोन्नत किया गया। साल 2014 में उन्होंने 21 जुलाई 2021 तक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में पद संभाला था। 22 जुलाई 2021 से वो कुमाऊं क्षेत्र के मीडिया प्रभारी और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के पद से हट गए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button