देहरादून। कांग्रेस ने भले ही भाजपा के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की हो। लेकिन भाजपा से ज्यादा विरोध कांग्रेस के भीतर होने लगा है। विरोध इतना की वे देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में लिस्ट जारी होने के बाद से हंगामा कर रहे हैं। सहंसपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट पाने की इच्छा रखने वाले आर्येंद्र शर्मा को जहां मायूसी हाथ लगी है तो वहीं आर्येंद्र शर्मा के समर्थक दो दिन से लगातार कांग्रेस भवन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मसले पर प्रदेश उपाध्याक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं हो सकते। वहीं उन्होंने कहा कि यदि ये लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं हुए तो इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जोत सिंह बिष्ट की माने तो हंगामा काट रहे लोगों को उन्होंने कभी भी काग्रेसी कार्यालय में नहीं देखा। बिष्ट ने इस मसले पर भी विपक्ष को लपेटा है। बिष्ट का आरोप है कि ये विपक्षियों की साजिश है क्योंकि कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी उग्र नहीं होता।