highlightUdham Singh Nagar

शिल्पी अरोड़ा ने त्रिवेंद्र सरकार पर लगाया कांग्रेस का शोषण करने का आरोप, पुलिस से पूछा बड़ा सवाल

गदरपुर। राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ पर मुकदमा दर्ज किए जाने से कांग्रेस में रोष है और कांग्रेस ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। वहीं गदरपुर से कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोरा ने भी इसका विरोध करते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने इसे कांग्रेस का अपमान करना बताया। उन्होंने इसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

क्या लॉक डाउन में जनप्रतिनिधि को जनता का हाल जानने का अधिकार नहीं-शिल्पी

बता दें कि बीते दिन निकटवर्ती ग्राम मलसा गिरधरपुर में हुई घटना के बाद पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ सहित कई अन्य कांग्रेसी लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मद्देनजर मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसकी कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोरा ने निंदा की।शिल्पी अऱोड़ा ने इसे न सिर्फ तिलक राज बेहड़ बल्कि सभी कांग्रेसियों का अपमान बताया।

कांग्रेस नेत्री शिल्पी आरोड़ा ने सीधे पुलिस पर सवाल खड़े करते पूछा है कि आखिर पुलिस ने किसकी शह पर तिलक राज बेहड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिल्पी अरोरा ने कहा कि पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ पर किया गया मुकदमा राजनैतिक द्वेष की भावना से कराया गया है जोकि सरासर गलत है और प्रशासन को तुरंत मुकदमा वापस लेना चाहिए।

Back to top button