गदरपुर : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा ने विश्वासघात का आरोप लगाते हुए वार किया और एक वीडियो शेयर की है। शिल्पी आरोड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री अरविंद पांडे किसान बिल के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं को किसान बनाकर एक बस में लेकर दिल्ली स्थित कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे। गदरपुर के क्षेत्रीय विधायक और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के किसान विरोधी कृत्य का प्रदेश कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा द्वारा कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि जिस व्यक्ति को उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर एवं गदरपुर विधानसभा क्षेत्र जोकि किसान बाहुल्य क्षेत्र है, उस जनता ने चार बार अपना विधायक बनाया। आज उन्हीं किसानों के आंदोलन के विरोध में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे केंद्रीय कृषि मंत्री से मिल रहे हैं, यह दृश्य है साफ दर्शाता है कि अरविंद पांडे सिर्फ जनता को धोखा देने का कार्य कर रहे हैं।
शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय अपने अधिकतर भाषणों में खुद को किसान का बेटा बताते हैं तो क्या आज उन्हें किसान का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है, जिस समय किसानों को उनकी जरूरत थी, उस वक़्त अरविंद पांडेय उन्हीं किसानों के विरोध में खड़े हैं। इससे एक बात तो साफ प्रतीत हो रही है कि आज तक अरविंद पांडेय सिर्फ ओर सिर्फ खुद को किसान का बेटा कहकर जनता को गुमराह करने का कार्य करते आ रहे हैं। कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा द्वारा कहा गया कि क्षेत्र की किसान जनता अरविंद पांडेय के इस विश्वासघात को भूलेगी नहीं, आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।