Nainitalhighlight

Loksabha Election 2024 : मतदान से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, दर्जनों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी अपना कुनबा मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज हल्द्वानी में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा।

भाजपा नेता समेत दर्जनों लोगों को दिलाई सदस्यता

सोमवार को हल्द्वानी में नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज भाजपा में बड़ी सेंधमारी करते हुए भाजपा नेता एवं कालाढूंगी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी योगेश जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कुसुमखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भाजपा नेता योगेश जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है विकास

योगेश जोशी के साथ बड़ी संख्या में आए लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विकास कर सकती है। इस दौरान कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button