चमोली- गैरसैंण सत्र से भागने वाली भाजपा कांग्रेस के विकास कार्यों से डरी सहमी है। आज हाल ये है कि भाजपा को परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ रही है और अपने केंद्रीय मंत्रियों को बुलाकर योजनाओं का ऐलान करना पड़ रहा है। ये बात सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिंडर घाटी महोत्सव के समापन अवसर पर थराली में कही। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए सीएम ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज अगर भाजपा के दिल में पहाड़ प्रेम जग रहा है तो उसकी वजह उनकी सरकार के विकास कार्य है। सीएम ने थराली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के विकास कार्यों से भाजपा के भीतर परिवर्तन हो रहा है। भाजपा सदन में तो हल्ला करती है लेकिन आज गैरसैंण में रेल विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर रही है। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि उनकी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है,पहाड़ मे खेती किसानी को बढावा देने से लेकर पलायन रोकने तक हर क्षेत्र के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। सीएम ने विकास कार्यों का हवाला देते हुए भरोंसा जताया कि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में सरकार कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करेगी। विकास पैमाना बनेगा और सूबे में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।