UttarakhandBig News

कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों को किया 6 साल के लिए निष्कासित, देखें कौन-कौन से नेता हैं शामिल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निकाय चुनाव में पार्टी के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों को किया 6 साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जिला और महनगाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के कहने पर हुई है. पूर्व मेयर यशपाल राणा, जो रुड़की में मेयर पद के खिलाफ अपनी पत्नी को बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़वा रहे थे. इसके साथ ही अन्य कई नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निष्कासित किया गया है.

इन नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

बता दें इस लिस्ट में रूद्रप्रयाग से बागी उम्मीदवार संतोष रावत, उखीमठ से बागी उम्मीदवार कुब्जा धर्मवाण, नगर पालिका बागेश्वर से कवि जोशी, कोटद्वार में बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत, ऋषिकेश नगर निगम में बागी उम्मीदवार दिनेशचन्द मास्टर और चमोली से सुनील पंवार, कर्णप्रयाग से गजपाल लाल सैनी, अनिल कुमार और अनीता देवी, गैरसैण से पुष्कर सिंह रावत, पीपलकोटी से आरती नवानी, टिहरी के नगर पालिका चम्बा से प्रीति पंवार, घनसाली से विनोद लाल शाह और नगर पालिका टिहरी से भगत सिह नेगी शामिल है.

मयूख महर के खिलाफ की कार्रवाई की सिफारिश

माहरा के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर के खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व से अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है. इसके अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सिफारिश की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें