डोईवाला- (जावेद हुसैन)- नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा मनवाल ने भानियावाला में चुनावी कार्यालय खोला। जिसका उद्घाटन पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह व डोईवाला के पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार के झूठे वादों को गिनाने का काम करेगी। साथ ही कॉंग्रेस पार्टी भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करती है। भाजपा से त्रस्त जनता इस बार कांग्रेस को भरपूर समर्थन देगी, और कांग्रेस के हर प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी।
पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जमकर कार्य हुए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह ठप है, ओर इंजन पूरी तरह फेल है। उत्तराखण्ड सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला व आईटीआई को खत्म करने का काम किया है, जिससे कि जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, गौरव मल्होत्रा, राजवीर खत्री, मोहित शर्मा, सागर मनवाल, अब्दुल रज्जाक, करतार नेगी, अब्दुल सादिक, नवीन मिश्रा, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, शुभम कांबोज, हरपाल सिंह सैनी, बलविंदर सिंह, मनीष यादव, ईश्वर सिंह पाल, तेजपाल सिंह, सतनाम सिंह, अनिल सैनी, अंजू चौहान, पूनम नेगी, बाला देवी, देवेंद्र बर्थवाल, लक्ष्य सजवान, मनोज चमोली, मनोज नेगी, मीना राज सावन, निर्मला मनवाल, निखिल रावत, कमल किशोर शर्मा, राजकुमार शर्मा, मिट्ठू मनवाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।