Highlight : कांग्रेस ने किया हवन, कहा- केंद्र औऱ उत्तराखंड सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस ने किया हवन, कहा- केंद्र औऱ उत्तराखंड सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeउधम सिंह नगर : देश में बढ़ती महंगाई से नाराज कांग्रेसियों ने राज्य व केंद्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी पुरानी गल्ला मंडी में एकत्र हुए। जहां पर कांग्रेसियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हवन कर राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार की सद्बुद्धि की कामना ईश्वर से की।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश मे महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल व गैस के दामों में बढ़ोतरी कर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है, सरकार अपने निजी हितों को साधने में लगी है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गणेश उपाध्याय ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन में आम आदमी पर रोजगार का संकट मंडरा रहा है और इस पर सरकार ने महंगाई बढ़ाकर देश की जनता को गर्त में डाल दिया है। कांग्रेसियों ने कहा कि वे हवन कर ईश्वर से सरकार में बैठे लोगों की सद्बुद्धि की कामना करते हैं।

Share This Article