Dehradun NewsBig News

कांग्रेस ने बजट को बताया दिशाहीन, नेता प्रतिपक्ष बोले जनता के लिए कुछ भी नहीं है खास

उत्तराखंड की धामी सरकार ने आम जनता के लिए बजट पेश कर दिया है. बता दें राज्य सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया है. जिसे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक बताया है. वहीं, कांग्रेस ने बजट को दिशाहीन करार दिया है.

कांग्रेस ने बजट को बताया दिशाहीन

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज सदन में बजट पेश किया. जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने जो बजट पेश किया है वो दिशाहीन है. राज्य की जनता के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है.

बजट में नहीं है आपदा का जिक्र : नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड लगातार कर्ज में डूब रहा है. एक लाख से ज्यादा का बजट सरकार ने पेश किया है. आज राज्य सरकार पर 95 हजार से ज्यादा का कर्ज है. वहीं आपदा से पूरा प्रदेश प्रभावित है, लेकिन राज्य सरकार के इस बजट में आपदा का कोई भी जिक्र नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें