हल्द्वानी- रूड़की मेयर यशपाल राणा और भाजपा पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा के बीच हुआ विवाद कांग्रेस के लिए स्टेरॉयड जैसे साबित हो रहा है।
सुस्त सी पड़ी कांग्रेस इस विवाद के बाद पूरे प्रदेश में हरकत में आ गई है। पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह की पुलिस अधिकारियों से हुई बातचीत ने रंग दिखाया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत का फरमान सुन चुके मेयर यशपाल राणा की जमानत हो गई।
ऐसे में सूबे के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता जोशीले होकर सूबे की सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। हल्द्वानी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूतला फूंका।
Visual- Putla Dehan कांग्रेसी नेताओ का आरोप है की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में से चूर होकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। लिहाजा सरकार के तानाशाही भरे रवैए और उत्पीड़न का कांग्रेस कार्यकर्ता कतई सहन नहीं कर सकते। ऐसे में आंदोलन भी होगा और प्रतिकार भी।