हरिद्वार। दिल्ली में पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर छिड़ा सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रुड़की में कांग्रेसियों ने केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन किया है। पीएम का पुतला फूंकते हुए कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में अपनी गिरफ्तारी दी हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया। केन्द्र पर सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।