देहरादून- शानिवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई. आपको बता दें मौलाना अबुल कलाम देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम शिक्षा मंत्री थे और साथ उन्हे भारत रत्न से भी नवाजा गया था.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हे याद किया और पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.