Tehri NewsBig News

पानी की समस्या को लेकर तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य के बीच टकराव, बोली ‘तहसीलदारगिरी निकाल दूंगी’-VIDEO

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में जल निगम कार्यालय के बाहर उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब पानी की समस्या को लेकर पहुंचे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी सांकेतिक धरना दे रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत और तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

पानी की समस्या को लेकर तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य के बीच टकराव

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से देवप्रयाग क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। स्थानीय लोग जल निगम और प्रशासन की उदासीनता से नाराज़ हैं। इसी को लेकर आज जनप्रतिनिधियों ने जल निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। विवाद तब बढ़ गया जब तहसीलदार मौके पर पहुंचीं और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

‘सारी तहसीलदारगिरी निकाल दूंगी: पुष्पा रावत

बताया जा रहा है कि इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत गुस्से में आग बबूला हो गई। इस दौरान कहा, उन्होंने तहसीलदार को कहा कि “सारी तहसीलदारगिरी निकाल दूंगी।” मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मौके पर उपस्थित लोगों ने तहसीलदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें