Big NewsMussoorie News

मालरोड पर एंट्री को लेकर हंगामा : PRD जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़, विरोध में आए स्थानीय लोग

मसूरी में बीते शाम मालरोड पर एंट्री को लेकर बवाल मच गया. बताया जा रहा है मालरोड बैरियर पर प्रतिबंधित समय में वाहन के प्रवेश को पीआरडी जवान ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. जिसे बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा. मौके पर स्थानीय लोग अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं.

commotion over entry on mussoorie mall road
स्थानीय लोगों ने किया विरोध

PRD जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़

बताया जा रहा है हंगामा मसूरी मालरोड बैरियर पर प्रतिबंधित समय में वाहन के प्रवेश को लेकर हुआ. पीआरडी के जवान ने युवक को वाहन ले जाने की अनुमति नहीं दी. जिसके बाद युवक और पीआरडी के जवान के बीच विवाद हो गया. जिसके चलते पीआरडी जवान ने युवक को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा.

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे स्थानीय लोग

आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भगतसिंह चौक में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पीआरडी जवान युवक से माफ़ी नहीं मांगता. उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया है. फिलहाल प्रशासन की टीम हालातों पर काबू करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड दौरे पर आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मसूरी में IAS अफसरों को देंगे मंत्र

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें