Health : तपती धूप से आकर पीते हैं फ्रिज का ठंडा पानी? तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

तपती धूप से आकर पीते हैं फ्रिज का ठंडा पानी? तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
COLD WATER

गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते है। लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते है। जिसमें नारियल पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस आदि शामिल है।

आठ से दस गिलास पानी पीना है जरुरी

विशेषज्ञों के मुताबिक दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी के पीने चाहिए। लेकिन पानी पीते समय जरुरी है आप उसका तापमान चेक कर लें। पानी का तापमान शरीर पर असर करता है। गर्मियों में लोग ठंडा पाई पीना पसंद करते है। ठंडा पानी पीकर गर्मी से राहत मिलती है। इससे कुछ समय के लिए आपको गर्मी से राहत तो जरूर मिल जाएगी। लेकिन नुक्सान बहुत ज्यादा होगा।

आयुर्वेद के हिसाब से भी ठंडा पानी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। धुप से आने के बाद, एक्सरसाइज करने के बाद या फिर खाना खाने बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम ठन्डे पानी से शरीर में समस्या के बारे में जानेंगे।

पाचन पर पड़ता है असर

आप जो भी खाना खाते हो उसे शरीर अपने तापमान में ले आता है। ठंडी चीज़ों का सेवन करने से शरीर उन चीज़ों को भी अपने तापमान में लाने की कशिश करता है। जिसके कारन पाचन की प्रक्रिया धीरे हो जाती है। इसी वजह से शरीर में अपच जैसी समस्याएं हो जाती है। ठंडा पानी पीने से शरीर में डाइजेशन पर असर करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ठंडे़ पानी से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है। जिसे पाचन की समस्या शुरू हो जाती है।

COLD WATER EFFECTS

गले में खराश की समस्या

अक्सर घर में जब भी किसी का गाला ख़राब होता है तो बड़े बुजुर्ग कहते है की ठंडा पानी पीने की वजह से हुआ है। कुछ हद तक उनकी बात सही भी है। ठंडा पानी पीने से गले में दर्द और खराश जैसी समस्याएं हो सकती है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से तो अक्सर गले की समस्याएं  हो जाती है।

COLD WATER EFFECTS

खाना खाने के बाद ठंडे पानी का सेवन बलगम बना देता है। साथ ही सांस लेने वाले रास्तें को भी ब्लॉक कर देता है। ठंडे पानी से गले में खराश, बलगम, जुकाम और गले में सूजन आदि समस्याएं हो जाती है।

हार्ट रेट पर पड़ता है असर

ठंडे पानी का सेवन आपके हार्ट में समस्या का कारण बन सकता है। ठंडे पानी से  हार्ट रेट कम हो सकती है। एक स्टडी के अनुसार ठंडे पानी से दसवीं कपाल तंत्रिका (वेगस नर्व) स्टिम्युलेट होती है।

सिरदर्द की समस्या

बाहर से आने के बाद अगर आप सीधा फ्रिज का ठंडा पानी पीते है तो इस आदत को छोड़ दीजिए। गर्मी से आने के ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज़ हो सकता है। ठंडे पानी से  रीढ़ की कई नसें ठंडी हो सकती है। जिसका सीधा असर दिमाग पर होता है। जिसके कारन सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। साइनस से जूझ रहे लोगों के लिए ये मुसीबत बन सकती है।

COLD WATER EFFECTS

  

वेट लॉस में भी होती है दिक्कत

जो लोग अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो उनको ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ठंडा पानी पीने से शरीर में फैट बर्न नहीं होता। जिसके कारण फैट सख्त हो जाता है। इसी की वजह से वेट कम करने में मुश्किल होती है।

COLD WATER EFFECTS
Share This Article