देहरादून : कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया था जिसका उत्तराखंड में मिलाजुला असर देखने को मिला। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर रैलियां निकाली। पिथौरागढ़ में तो कांग्रेसियों ने स्कूलों को बंद करा दिया।
सुबह आठ बजे कांग्रेस भवन में एकत्र हुए
कांग्रेस महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बंद को लेकर आज सुबह आठ बजे कांग्रेस भवन में इकट्टठा हुए। इसके बाद टोली बनाकर बाजार में गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने शहर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थन में बाजार और दूसरे संस्थान बंद कराए।
खिलाफ भारत बंद नैनीताल में बेअसर रहा
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का महंगाई के खिलाफ भारत बंद नैनीताल में बेअसर रहा। रोज की तरह दुकान खुली रही।
पिथौरागढ़ में भारत बंद के तहत बाजार बंद का असर
पिथौरागढ़ में भारत बंद के तहत बाजार बंद का असर देखने को मिला. अधिकांश बाजार बंद है। सुबह स्कूल खुले थे, लेकिन आठ बजे के आसपास युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्कूल भी बंद करा दिए है। कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।