Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पहाड़ों में हल्की बारिश के साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी के आसार हैं. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्कता बरतने की अपील की है.

इन जिलों में के लिए जारी की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी ओर पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी की संभावना है. जिसके बाद एक बार फिर पारा लुढ़क सकता है.

बीते दिन के तापमान पर डालें एक नजर

बीते सोमवार के तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.2 सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा. उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें