मसूरी- समूचा उत्तर भारत जबरदस्त शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदान में बर्फीली हवाओं ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं मसूरी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ठिठूरन से लोगों का हाल बेहाल है।
बोटिंग नहीं कर पा रहे पर्यटक
मसूरी में तापमान में भारी गिरावट होने से ओस पड़नी शुरू हो गई है, जिससे सड़कें और खेत सफेद चादर से ढक गई है। वहीं मसूरी के एतिहासिक कम्पनी गार्डन की कृत्रिम झील भी जमने लगी है। झील जमने से बोटिंग करना मुश्किल हो गया है। झील में जमी परत को तोड़ कर बोटिंग का संचालन करना पड़ रहा है।
लोगों का हाल बेहाल
स्थानीय लोगों की मानें तो अभी मसूरी में बर्फबारी नहीं हुई है, पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। वहीं मसूरी पहुंचे पर्यटक ठंड का मजा भी ले रहे हैं।