10 साल की मासूम के रेप-मर्ड केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके मारकर हंसे पुलिस अफसर, लोगों में गुस्सा

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुए घिनौने कृत्य ने ना सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश को झकझौर कर रख दिया है। मासूम का अपहरण के बाद बलात्कार और हत्या कर दी गई। जिस समय पूरा देश शोक और गुस्से में है, तो वहीं इसी केस से जुड़े एक वरिष्ट पुलिस अधिकारी का हंसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने जनता गुस्से की आग में जला दिया।
10 साल की मासूम के रेप-मर्ड केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके मारकर हंसे पुलिस अधिकारी
दरअसल इस केस की प्रेस ब्रीफिंग से पहले पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिम जोन) आरवी राम्या भारती हंसती खिलखिलाती हुई नजर आईं। सुलूर में हुई इस जघन्य घटना के बारे में बताने से पहले वो हंस-हंस कर बातचीत करती नजर आईं। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मुस्कुराती नजर आईं महिला अफसर
ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर उसकी हंसी गंभीरता को नहीं दर्शाती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे ‘संवेदनहीनता की चरम सीमा’ बता डाला। एक यूजर ने लिखा, “पूरा राज्य एक बच्ची की क्रूर हत्या पर रो रहा है, और वरिष्ठ अधिकारी ब्रीफिंग से पहले हंस रही हैं।”
सरकार पर सवाल
इससे पहले एक अलग वीडियो में इस मामले पर सवालों के जवाब देते हुए उद्योग मंत्री कीर्थना भी मुस्कुराती हुई नजर आईं थी। बता दें कि मासूम के साथ हुई इस घटना से सभी आक्रोशित है। मुख्यमंत्री विजय ने न्याय का आश्वासन दिया है। इस मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। लेकिन जनता का गुस्सा चरम पर है।