देहरादून में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, एक बार फिर धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

देहरादून में भी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन देखने को मिली। बीते दिन शाम को कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े युवाओं ने घंटाघर पर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्रों की एक ही मांग थी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। युवाओं ने पोस्टरों के साथ पेपर लीक मामलों के विरोध में प्रदर्शन किया।
देहरादून में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
प्रदर्शन में मौजूद एक छात्रा ने कहा कि युवा अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार से हमें अकाउंटेबिलिटी चाहिए। पेपर लीक मामलों में सरकार ने जवाबदेही तय नहीं की गई तो यहीं चींज दूसरी सरकार से दोहराई जाएगी। शिक्षा हो या फिर स्वास्थ्य, अगर प्रॉपर तरीके से देश को चलाना है तो इसके लिए बेहतर सरकार होनी जरूरी है। सरकार अगर शिक्षा में गुणात्मक सुधार नहीं करेगी तो युवा संविधाना में राइट टू प्रोटेक्ट, राइट टू स्पीच के हक का इस्तेमाल करेंगे।