Haridwar NewsBig News

कोच ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, परिजनों को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। कनखल की नामी स्कूल की छात्रा के साथ सोच द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोच ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

घटना पिछले साल अक्टूबर की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी 14 साल की बेटी कनखल क्षेत्र के नामी स्कूल में पढ़ती है। कोच बच्चों को तीरंदाजी सिखाता है। आरोपी ने बच्ची को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को ये बात बताने पर उसे जान से मारने की भी दी।

परिजनों को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी ने डर के कारण कुछ महीनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। छह महीने बात हिम्मत जुटाकर उसने अपने उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

ये भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: देहरादून में बुजुर्ग ने किया 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत न बताया कि आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला नामी स्कूल से जुड़ा है। जिस वजह से सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है आरोपी हरियाणा का रहने वाला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें