UttarakhandBig News

रक्षाबंधन पर सीएम का बहनों को तोहफा, 31 अगस्त तक रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करेगी महिलाएं

उत्तराखंड में महिलाएं अब 30 अगस्त की दोपहर 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

रक्षाबंधन पर सीएम का बहनों को तोहफा

बता दें डीएम धामी ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। पिछले काली सालों से राज्य सरकार रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देती है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए भी जानकारी साझा की है।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

सीएम धामी ने ट्ववीट कर सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि ‘रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है।’

सीएम धामी ने आगे लिखा ‘हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।’

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें