Big NewsNational

CM योगी सख्त : बोले-ये ना कानून को मानेंगे, न व्यवस्था को, ये मानवता के दुश्मन हैं

Breaking uttarakhand newsतब्लीगी जमात मामले ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है। उत्तराखंड यूपी समेत कई राज्यों में कई जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है औऱ संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा हो गई है। वहीं जमातियों को पकड़कर आईसोलेशन में भर्ती कराना स्वास्थ्य विभाग औऱ पुलिस के लिए कठिन साबित हो रहा है क्योंकि जमाती छुपकर भाग रहे हैं और अस्पतालों में महिला स्टाफ से अश्लीलता कर रहे हैं साथ ही पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर रहे हैं।

बात करें यूपी की तो अब यूपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 172 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 42 दिल्ली में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोग हैं।

सीएम योगी बोले-ये ना कानून को मानेंगे, न व्यवस्था को मानेंगे

वहीं गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल में जमातियों द्वारा पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ अश्लीलता करने पर सीएम योगी ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी चेतावनी दी है और ऐसी हरकत करने पर एनएसए के तहत मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- ये ना कानून को मानेंगे, न व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जो किया है, वह जघन्य अपराध है। इन पर एनएसए लगाया जा रहा है। हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं। सीएम ने फैसला किया कि जमातियों का इलाज पुरुष स्टाफ करेगा और वहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होगी।

Back to top button