देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपनी घोषणा के अनुरूप भाजपा प्रदेश् कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने का क्रम सोमवार 8 मई से शुरू कर रहे हैं। इस दिन मुख्यमंत्री प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक पार्टी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की समस्याये सुनेंगे।
यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सोमवार को प्रातः 10 से 11 बजे के मध्य भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे । इसके लिए पार्टी कार्यालय पर समुचित व्यवस्था की गई है। भटट् के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व पहले कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों का प्रातः 8 बजे से कार्यालय पर पंजीकरण होगा। इसके लिए प्रदेश् कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला वहां उपस्थित रहेंगे और पंजीकरण संम्पन्न कराएंगे।
मुख्यमंत्री रावत द्वारा कार्यकर्ताओ की समस्याएँ सुनने के इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् व अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे।