देहरादून: सपा के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। देश और दुनिया की बड़ी हस्तियों ने अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वरिष्ठ राजनेता और राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि अमर सिंह जैसे प्रखर नेता को खोना अपूर्णीय क्षति है।