
गैरसैंँण : गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने और गैरसैंण में होली-दिवाली मनाने के बाद आज सीएम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दून लौटेंगे जहां उनका भव्य स्वागत होगा।
बता दें कि पुलिस लाइन हेलीपैड से मुख्यमंत्री आवास तक 10 अलग-अलग जगह उनका अभिनंदन किया जाएगा।साथ ही सीएम के काफिले के साथ महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दोपहिया वाहन रैली भी निकालेगी।
इस पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया है। राज्य का प्रत्येक नागरिक गैरसैंण को राजधानी के रूप में देखना चाहता है। कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने जो फैसला लिया है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।