देहरादून: सीएए के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा और बिगड़ते माहौल को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चिन्ता जाहिर करते हुए कहा दिल्ली में जो कुछ भी हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सब उस वक्त किया गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति भारत दौरे पर थे। ये मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया है।
इसमें जो भी दोषी हैं, उन्हें छोड़ा नही जाना चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में दिल्ली को कोई असर नहीं पड़ने वाला। यहां माहौल एकदम ठीक है। उन्होंने कहा कि लोगों से हमेशा सही अपली रहती है कि लोग शांति बनाए रखें और लोगों ने बात को माना भी। उत्तराखंड में माहौल खराब करने के लिए बाहरी दखल को बदास्र्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है।