दिल्ली : चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को नई दिल्ली में 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश के विकास से सम्बन्धित वर्षों से लम्बित मांगों को स्वीकृति प्रदान करने पर वित्त आयोग का आभार प्रकट किया है।
बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. दिल्ली में चुनाव का बिगुल बज चुका है ऐसे में भाजपा देश के दिल यानी की दिल्ली में जीत हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटी है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी दिल्ली में भाजपा को जीत दिलाने के लिए जुटे हैं। वहीं आज सीएम ने 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात की.