देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त के निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश पन्त की फोटा पर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रकाश पन्त को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रकाश पन्त सदन के भीतर उनके दाहिने हाथ की तरह थे। उन्होंने कहा कि प्रकाश पंत की भरपाई करना मुश्किल है। प्रकाश पंत के निधन से उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रकाश पन्त के साथ मिलकर उन्होंने संगठन से लेकर कई आंदोलनों में काम किया। उनका जो स्वभाव था। सभी उनके मुरीद हो जाते थे।
प्रकाश पन्त के निधन से प्रदेश के साथ भाजपा परिवार को भी क्षति हुई है। प्रकाश पंत के निधन का दुख प्रदेश के नेताओं के चेहरों पर तो साफ झलक ही रहा था। कार्यकर्ता और प्रदेश कार्यालय में तैना कर्मचारी भी बेहम मायूस नजर आ रहे थे। प्रकाश पंत हर किसी से बेहर सरता से मिलने वाले नेता थे। चोह वो पार्टी पदाधिकारी हों या फिर पार्टी का आम कार्यकर्ता। यही बात उनको दूसरों से अलग करती है।