Dehradunhighlight

मां गंगा का आशीर्वाद लेकर भोपाल लौटेंगे सीएम शिवराज, चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर स्वामी सदानंद सरस्वती से भेंट की। मां गंगा और संतों का आशीर्वाद लेकर सीएम भोपाल रवाना होंगे।

मां गंगा का आशीर्वाद लेकर भोपाल लौटेंगे सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल विजन के साथ राष्ट्र तरक्की कर रहा है। वर्तमान में राष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प नहीं है।

सीएम ने कहा कि वह देवभूमि से मां गंगा और संतों का आशीर्वाद लेकर लौट रहे हैं और आज शाम से से भोपाल से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

अपने परिवार के साथ देवभूमि पहुंचे सीएम शिवराज

शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद देवभूमि दर्शन के लिए पहुंचे। आश्रम आगमन पर ऋषि कुमारों ने उनका पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। सीएम शिवराज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट की।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button