देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अब तक लोगों के वाहनों को अनुमति दी गई थी। क्योंकि लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इसके चलते ढील रखी गई। बहुत जल्द राज्य की सारी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। सीएम ने बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की चिंता है। इसके चलते कुछ ढील दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें लोगों के अपने घरों में लौटने का इंतजार था, लेकिन अब पूरी तरह राज्य की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।