Big News : उत्तराखंड : सीएम ने की समीक्षा, 32 विभागों में 18 हजार पद खाली - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : सीएम ने की समीक्षा, 32 विभागों में 18 हजार पद खाली

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukदेहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में विभागों में खाली पदों की समीक्षा की। सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही उन विभागों को भी निर्देश दिये हैं, जिन विभागों ने 10 प्रतिशत आरक्षण का अधियाचन वापस कर दिए थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सचिवालय में कार्मिक विभाग के साथ लोक सेवा आयोग और सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कार्मिक विभाग ने 32 विभागों में 18 हजार पद रिक्त होने का आंकड़ा पेश किया गया। माना जा रहा है कि जल्द ही इन सभी पदों पर एक साथ भर्ती निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने भी इसको लेकर निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है सभी पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती की जाएगी। जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है उन पर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन विभागों को 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण के लिए अधियाचन वापस भेजे गए हैं। उन विभागों को जल्द संशोधित अधियाचन के साथ आयोग को भर्ती के लिए भेजने के भी निर्देश दिए। दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान की गई भर्ती का ब्योरा भी रखा।

Share This Article