Udham Singh Nagar NewsHighlight

शारदा कॉरिडोर बनेगा उत्तराखंड का नया टूरिज्म हब, CM धामी ने दिए बड़े निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए।

CM ने की शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की समीक्षा

सीएम ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण का कार्य शीघ्रता और प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सभी निर्माण परियोजनाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी हों।

मां वाराही धाम को किया जाएगा स्पिरिचुअल ज़ोन के रूप में विकसित

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि भविष्य में लोहाघाट स्थित विवेकानंद सर्किट का विकास एवं मां वाराही धाम को स्पिरिचुअल ज़ोन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने तथा सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के वीर शहीदों के सम्मान में “शौर्य स्थल” विकसित करने के निर्देश भी दिए।

श्रद्धालुओं का अनुभव होगा बेहतर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य टनकपुर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को सहेजते हुए पर्यटन, पर्यावरण और श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय रोजगार संवर्धन और जनजीवन स्तर सुधार का माध्यम बनेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें