Dehradun NewsHighlight

CM ने किया औद्योगिक विकास विभाग की द्वितीय संकलन पुस्तक का विमोचन, युवाओं से की ये अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शासकीय आवास में उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष में औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शासनादेशों का द्वितीय संकलन पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं रोजगार संवर्द्धन में औद्योगिक विकास विभाग और MSME की नीतियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस संकलन से नीति निर्माण की प्रकिया में सरलता आयेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासनादेशों का यह संकलन भविष्य के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होने के साथ-साथ राज्य में निवेश प्रस्तावों व इन्वेस्टर्स मीट आदि आयोजनों के लिए भी अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। औद्योगिक विकास विभाग द्वारा दूसरी बार संकलन का प्रकाशन किया जाना, निःसंदेह प्रशंसनीय कार्य है।

मुख्यमंत्री धामी ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार अपनाने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें