Dehradun NewsHighlight

CM ने लांच की ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्स’ पुस्तक, हिंदी संस्करण तैयार करने की भी कही बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्स: अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन‘ पुस्तक का विमोचन किया। बता दें ये पुस्तक छात्रों के कल्याण पर केंद्रित है।

CM ने लांच की ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्स’ पुस्तक

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छात्रों के मनोविज्ञान का ध्यान रखते हुए विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों के समाधान की दिशा में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थाओं को कारगर प्रयास करना होगा। सीएम धामी ने पुस्तक के प्रकाशन की सराहना करते हुए पुस्तक का हिन्दी संस्करण भी तैयार किए जाने की अपेक्षा की है।

उत्तराखंड में सबसे पहले की राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू : CM

सीएम ने कहा उत्तराखंड राज्य में सबसे पहले नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने और उनके कौशल विकास के साथ ही छात्रों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को ज्ञान के केन्द्र के साथ ही छात्रों के कल्याण के केन्द्र के रूप में भी विकसित करना होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें