Dehradun NewsBig News

कुट्टू का आटा खाकर बीमार हुए लोगों का हाल जानने पहुंचे CM, स्वास्थ्य सचिव को दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का हाल जानने के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे. बता दें आटे में मिलावट होने के चलते उसे खाने वाले 100 से अधिक लोग बीमार हो गए. सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है. बताया जा रहा है ये आटा सहारनपुर से सप्लाई हुआ है.

कुट्टू का आटा खाकर बीमार हुए लोगों का हाल जानने पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की. सीएम ने जिलाधिकारी सविन बंसल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में भर्ती लोगों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाए.

कोरोनेशन अस्पताल और दून अस्पताल में चल रहा इलाज

बता दें फूड प्वाइजनिंग की वजह से कोरोनेशन अस्पताल में 66 और दून मेडिकल कॉलेज में 44 मरीज भर्ती हैं. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि जिन भी अस्पतालों में मरीज आ रहे हैं, उनके इलाज का पूरा प्रबंध किया जाए.

सहारनपुर से सप्लाई हुआ था कुट्टू का आटा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सहारनपुर से जिस दुकान के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, वह दुकान सील कर ली गई है. उस दुकान से जिन दुकानों के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, उनको भी सूचना दे दी गई है. सहारनपुर के जिला प्रशासन को भी देहरादून जिला प्रशासन से इसके बारे में जानकारी दी गई है.

सीएम धामी ने दिए जांच के निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए हैं. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा न हो स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जांच करेंगे. लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें