Udham Singh Nagar NewsHighlight

जसपुर दौरे पर CM, 25 करोड़ से अधिक की सात परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम धामी शुक्रवार को जसपुर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे। जसपुर पहुंचकर सीएम ने 28.20 करोड़ की लागत से सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (क्षेत्रीय निवेशक कॉन्क्लेव) के तहत 18 हजार करोड़ रुपए के निवेश की ग्राउंडिंग का शुभारंभ किया।

पीएम मोदी के कार्यकाल में हुआ है विकास

इस दौरान सीएम धामी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कर महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक एवं पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन एवं सम्मान पत्र दिए। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के अंदर अभूतपूर्व गति से विकास कार्य हुए हैं।

वैश्विक स्तर पर मिली है भारत को पहचान

सीएम धामी ने आगे कहा कि गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी भारत को नई पहचान मिली है। निश्चित तौर पर जनता द्वारा भाजपा सरकार को मिल रहा समर्थन “अबकी बार 400 पार” के लक्ष्य पर अपनी मुहर लगा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें