Dehradun NewsBig News

जौनसार बावर के दो दिवसीय दौरे पर CM : मॉर्निंग वॉक के दौरान की जनता से मुलाकात, सरकारी योजनाओं का लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर हैं. सोमवार सुबह मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक के लिए हनोल पहुंचे. जहां सीएम धामी ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूल जा रहे बच्चों से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया.

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रात काल भ्रमण के लिए हनोल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सरकार की ओर से संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी.

महासू देवता मंदिर के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर की चर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है. जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें