मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दूसरे दिन भी भाजपा नेताओं को दायित्व से नवाजा। आपको बता दें गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो कैबिनेट मंत्री सहित 52 नेताओं को दायित्व बांटे थे जिसमें मुकेश अंबानी के बेटे को बद्री केदार समिति का सदस्य बनाया गया था। वहीं दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री ने छह भाजपा नेताओं को दायित्व बांटे।
राजेन्द्र अंथवाल को उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग
रिपुदमन सिंह रावत को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति
वीरेन्द्र सिंह बिस्ट को अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार समिति
राजकुमार पुरोहित को अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य खनिज विकास परिषद
सुरेश परिहार को अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन विकास निगम
विश्वास डाबर को अध्यक्ष राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद की