HighlightPauri Garhwal News

पौड़ी में आपदा प्रभावितों से मिले CM, हर आंख के आंसू पोंछे, बोले सरकार हर कंधे के साथ है

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश इन दिनों कहर बरपा रही है। सीएम धामी ने गुरुवार को पौड़ी गढ़वाल के नैठा बाजार, सैंजी गांव और बांकुड़ा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण के दौराल पौड़ी में हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आपदा राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित नागरिकों, माताओं और बहनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

सीएम धामी को देख आपदा से प्रभावित हुए स्थानीय लोग भावुक हो गए। सीएम ने ग्रामीणों को सांत्वना दी। सीएम ने कहा आपदा की इस कठिन घड़ी में आपका बीटा और भाई के रूप में आपके साथ खड़ा हूं।

सीएम ने जिला प्रशासन को प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने पेयजल, विद्युत, सड़क और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी कि जिलाधिकारी को निर्देश हैं कि घरों, फसलों और पशुओं को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि सहायता प्रक्रिया में कोई विलंब न हो।

आपदा प्रभावितों को दी आर्थिक सहायता

आपदा प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए सैंजी गांव के 15 परिवारों और भवन स्वामियों को राज्य आपदा राहत कोष से प्रति भवन स्वामी 1 लाख 30 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की, जो संबंधित परिवारों को चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

वहीं, ग्राम बुरांसी में आपदा के कारण जान गंवाने वाली आशा देवी पत्नी प्रेम सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति मृतक 2 लाख की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं बुरांसी के अमर सिंह के पुत्र केशर सिंह को उनके आवासीय भवन के पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने पर 1 लाख 30 हजार की सहायता राशि दी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें