HighlightDehradun News

सीएम ने ली उच्च अधिकारियों की बैठक, सड़क सुधार और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, इसलिए सभी विभाग कार्यों में तेजी लाएं।

मानसून के दौरान खराब हुई सड़कों को किया जाए गड्ढा मुक्त: CM

सीएम धामी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मानसून के दौरान खराब हुई सड़कों को निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुणवत्ता पर ध्यान देने के दिए निर्देश: CM

सीएम ने क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साथ ही जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूरा करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने और 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें