देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गेहूँ की खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस दिये जाने के निर्देश दिये हैं। केन्द्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रूपए बोनस और देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। मुख्यमंत्री ने भण्डारण क्षमता को बढा़ने के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं। किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूँ का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री आज सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।