Uttarkashi NewsHighlight

स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे CM, DM को दिए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने आपदा प्रभावित लोगों से मिले ओर उनकी समस्याओं को सुना।

सीएम ने किया स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

बता दें स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील बनी हुई थी। सीएम ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने के निर्देश दिए।

DM को दिए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या को जल भराव और मलबा आने से स्थानीय लोगों के हुए नुकसान का तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आवाजाही बाधित होने के कारण आलू की फसल की उचित मूल्य पर खरीद की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अवरुद्ध मार्गों को बहाल करने के दिए निर्देश

सीएम ने इस दौरान कुपड़ा कुंशाला पुल का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू करने और आवाजाही बहाल होने तक वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। सीएम ने निर्देश दिए कि जगह-जगह भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए मार्गों को बहाल किया जाए और यमुनोत्री मार्ग को सुचारू कर यात्रा के लिए जल्द खोला जाए।

ये भी पढें: Uttarkashi में फिर आई आपदा!, धराली के बाद सयानाचट्टी में बिगड़े हालात, तस्वीरों में देखिए

आपदा प्रभावितों को दिया मदद का आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता से मुलाकात कर कहा संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। साथ ही प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का आंकलन कर जल्द से जल्द हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें