देहरादून : सल्ट से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि पिछले महीने पत्नी के निधन के बाद से ही विधायक की सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। इस बीच विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए औऱ उनकी हालत औऱ गंभीर हो गई। वहीं इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल ले जाया गया जहां गुरुवार करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं इस खबर से भाजपा में शो की लहर है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विधायक सल्ट श्री सुरेन्द्र सिंह जीना जी के निधन से उत्तराखंड को गहरा आघात पहुंचा है।उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था।वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे।परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! pic.twitter.com/1b4IbShci3
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) November 12, 2020
विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (51) पुत्र प्रताप सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 15 दिन पूर्व पत्नी धरमा देवी (नेहा) के निधन के बाद से विधायक सुरेंद्र सिंह सदमे में थे। भोजन छोड़ देने से वह अस्वस्थ हो गए थे। इसी दरमियान वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विधायक सल्ट श्री सुरेन्द्र सिंह जीना जी के निधन से उत्तराखंड को गहरा आघात पहुंचा है।उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था।वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे।परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!