Dehradun NewsHighlight

सीएम ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में पूछा।

सीएम ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने अस्पताल परिसर में प्रतीक्षालय में तीमारदारों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को भी सुविधाजनक वातावरण मिले, इसके लिए वेटिंग एरिया में पेयजल, पंखे एवं बैठने की पर्याप्त एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, नियमित सैनिटाइजेशन और रंग-रोगन की तत्काल प्रभाव से व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मरीजों के साथ तीमारदारों को भी मिले सुविधा: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अस्पताल न केवल चिकित्सा का स्थान है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक रूप से रोगियों एवं उनके परिजनों को संबल देने का स्थान भी है, इसकी स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्था बहुत जरुरी है। सीएम ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों की सुविधा और सम्मान भी राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। सरकारी अस्पतालों में आमजन को बेहतर सेवाएं मिलें, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर पहुंचे सीएम

सीएम ने निरीक्षण के दौरान ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर भी पहुंचे, जहां उन्होंने वहां काम करने वाले ऑपरेटर से सैंपल संग्रहण की प्रक्रिया, उनकी रिकॉर्डिंग और प्रयोगशाला में होने वाली टेस्टिंग की जानकारी ली। सीएम ने अस्पताल प्रशासन, चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सीएम ने अस्पताल में स्थापित अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना हेल्प डेस्क का भी जायजा लेते हुए वहां तैनात कर्मचारियों से योजना की कार्यप्रणाली, लाभार्थियों को दी जा रही सहायता, कार्ड बनाने की प्रक्रिया, मरीजों के क्लेम की स्थिति और जनसामान्य को प्रदान की जा रही सुविधा संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें