HighlightNainital News

हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो, उमड़ी समर्थकों की भीड़, देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर हैं. मल्लीताल के बाद सीएम धामी हल्द्वानी पहुंचे. हल्द्वानी शहर में मुख्यमंत्री ने रोड-शो किया.

सीएम धामी के रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेयर पद पर गजराज सिंह बिष्ट और पार्षद पदों पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें.

रोड शो में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया. जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोड-शो गुजरा वहां लोग उनके पक्ष में नारे लगाते हुए नजर आए.

सीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान हर दिशा से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जन-जन का साथ भाजपा के साथ है.

सीएम ने कहा हम प्रचंड बहुमत से प्रदेश के सभी निकाय क्षेत्रों में “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने जा रहे हैं. रोड शो में सीएम के साथ सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह, विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें