Nainital NewsHighlight

नैनीताल में सीएम धामी की जनसभा, BJP प्रत्याशियों के लिए मांगें वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों निकाय चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं. गुरुवार को सीएन धामी ने नैनीताल पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें.

सीएम धामी ने BJP प्रत्याशियों के लिए मांगें वोट

सीएम धामी ने गुरुवार को मल्लीताल में आयोजित जनसभा में निकाय चुनाव में भवाली नगर पालिका क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर प्रकाश आर्य, नैनीताल से जीवंती भट्ट और भीमताल पालिका क्षेत्र से कमला आर्य के लिए वोट मांगें. बता दें आज नैनीताल में हो रही बारिश और ठंड के बावजूद भी भारी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे थे.

मूलभूत सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है : CM

सीएम ने अपने संबोधन में कहा नैनीताल, भीमताल और भवाली क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है. निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इन क्षेत्रों के विकास में तीन गुना तेजी आएगी. सीएम ने कहा इन निकाय क्षेत्रों में रहने वाली जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने का मतलब केवल अपने मत का खराब करना है.

सीएम धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जहां एक ओर भाजपा प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. कांग्रेस की राजनीति हमेशा तुष्टिकरण करती रही है. अपने वोट बैंक के खातिर कांग्रेस उन लोगों का समर्थन करती है जो कश्मीर में फिर से धारा 370 को लागू करना चाहते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें