UttarakhandHighlight

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले हर निर्माण है एक तपस्या

विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम ने जारी अपने संदेश में कहा कि विश्वकर्मा जयंती न केवल एक धार्मिक अवसर है, बल्कि यह कर्मशीलता, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का भी उत्सव है।

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में सीएम धामी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती एक धार्मिक अवसर है के साथ-साथ कर्मशीलता, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का उत्सव है। यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों और श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है।

तकनीक का महत्व सिखाती है विश्वकर्मा जयंती: CM

सीएम ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें सिखाता है कि हर रचना, हर निर्माण एक तपस्या है। इस अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक के अधिष्ठाता विश्वकर्मा द्वारा दिखाए गए जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर देश और उत्तराखंड की उन्नति में योगदान देने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें: विश्वकर्मा योजना से किस वर्ग को मिली ताकत, यहां जानें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें